Trains Running Late: कोहरे की वजह से 13 ट्रेनें लेट, यहां देखे पूरी लिस्ट
कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही है। उत्तर रेलवे की ओर से देर से चल रही 13 ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे की देरी से भी चल रही है।

Trains Running Late: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। एक तरफ जहां कड़कड़ाती ठंडक पड़ रही है तो दूसरी तरफ कोहरा, दोनों ने लोगों के आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें विलंब सेल चल रही है। भारतीय रेलवे की ओर से जानकारी दी घई है कि आज कोहरे की वजह से 13 ट्रेनें देरी से चल रही है। भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है जो कोहरे की वजह से देर से चल रही है। कई ट्रेनें तो ऐसी हैं जो 5 घंटे से लेकर 8 घंटे की देरी से चल रही है।
ये ट्रेनें चल रही हैं लेट
दरभंगा से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 02569 क्लोन स्पेशल 1.30 घंटे देरी से चल रही है।
पुरी से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है।
गया से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।
बरौनी से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 02563 क्लोन स्पेशल डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।
डिब्रूगढ़ टाउन से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है।
उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिला जा रही ट्रेन संख्या 22402 एसी एसएफ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।
कामाख्या से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 15658 ब्रम्हपुत्र मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 20805 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है।
सुल्तानपुर से आनंद विहार टर्मिनल जा रही ट्रेन संख्या 14013 सद्भावना एक्सप्रेस 1.45 मिनट देरी से चल रही है।
जयनगर से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 04651 क्लोन स्पेशल 8 घंटे की देरी से चल रही है।
डॉक्टर अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12615 ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से चल रही है.
हैदराबाद डेक्कन नामोअली से नई दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications