लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना के 1000 से अधिक मामले, आज हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। राजधानी में हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19844 हो गई है। उधर दिल्ली में लॉकडाउन 5 में सरकार की ओर से कुछ रियायतें दी गई हैं।

13 deaths and 1295 new COVID 19 positive cases reported in Delhi today

दिल्ली सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के 1295 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19844 हो गई है। रविवार को राजधानी में 416 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अबतक 8478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से रविवार को 13 लोगों की मौत हुई। अबतक दिल्ली में कोरोना वायरस से 473 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 10893 एक्टिव केस हैं। यह लगातार चौथा दिन जब दिल्ली में 1000 से अधिक कोरोना मामले आए हैं।

13 deaths and 1295 new COVID 19 positive cases reported in Delhi today

इससे पहले बाहरी जिले के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई की आज सुबह मौत हो गई। कोरोना की चपेट में आने के कारण दिल्ली पुलिस के कर्मचारी की मौत का तीसरा मामला सामने आया है। पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में नियुक्त एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। डीसीपी सेंट्रल, संजय भाटिया ने बताया कि तीन दिन पहले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

भारत में कोरोना से 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 5100 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 31 मई की आधी रात को खत्म हो रहे चौथे चरण के लॉकडाउन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 47.20 प्रतिशत मामले सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+