12th Fail: जब IPS बने 12वीं फेल मनोज शर्मा, जानिए कौन था UPSC टॉपर, आज कहां है?
2005 UPSC Topper: इन दिनों विक्रांत मेसी की फिल्म 12th Fail ही हर तरफ छाई हुई है। फिल्म में विक्रांत ने आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का किरदार निभाया है। विक्रांत के साथ-साथ रीयल लाइफ मनोज शर्मा भी फैंस के हीरो बन गए हैं। लोग विक्रांत के साथ-साथ उनकी भी खूब चर्चा कर रहे हैं। साल 2005 में उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी। मगर क्या आपको पता है कि उस साल किसने यूपीएससी टॉप किया था?
वो साल 2005 का ही वक्त था जब मनोज शर्मा के सपने को पंख मिले थे, जब सालों की मेहतन रंग लाई थी। इसी साल एक शख्स ऐसा भी था, जिसने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी। मनोज शर्मा की बातें तो इस समय चारों ओर हो रही हैं, ऐसे में चलिये आपको मिलवाते हैं साल 2005 के UPSC टॉपर से...

बताते चलें कि जब मनोज शर्मा 121वीं रैंक लाकर आईपीएस अधिकारी बने थे, तब यूपीएससी में रैंक-1 लाने वाले एस नागराजन थे। उन्होंने यूपीएससी में पहली रैंक लाकर टॉप किया था। एस नाराजन ने तिरुनेलवेली के चिन्मय स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी। साल 2000 में पहली कोशिश में उन्होंने यूपीएससी प्रीलिम्स और मेन्स भी क्लीयर कर दिया था। मगर वे इंटरव्यू क्रैक नहीं कर पाए थे।
इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 137वीं रैंक लाकर सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद नौकरी लगने के चलते एक साल का गैप उन्हें लेना पड़ा। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने सोशियोलॉजी के साथ अपनी तीसरा अटेंप्ट दिया, जिसके बाद वे टॉप कर आईएएस अधिकारी बन गए।












Click it and Unblock the Notifications