'वो मेरी जिंदगी में ना होता तो..', 12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा की जिंदगी का वो सच, जो फिल्म में भी नहीं दिखा
IPS Manoj Sharma: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी फिल्म '12th Fail' के रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज शर्मा की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों को जानने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
दो घंटे की फिल्म में मनोज शर्मा की जिंदगी से जुड़ी कई बातों को नहीं दिखाया गया है। लेकिन मनोज के जीवन पर आधारित अनुराग पाठक (anurag pathak) की लिखी किताब 'Twelfth Fail, हारा वही, जो लड़ा नहीं' में कई ऐसी कहानियां हैं, जो अब वायरल हो रही हैं।

वहीं मनोज शर्मा ने भी हाल के दिनों में दिए कई इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त अनुराग पाठक के सपोर्ट और मदद के बारे में बात की है। फिल्म '12th Fail'में प्रीतम पांडे ने मनोज के इसी दोस्त अनुराग पाठक का करिदार निभाया है। अनुराग पाठक ने ही 'Twelfth Fail' किताब लिखी है, जिसपर फिल्म बनी है।
अब बात करते हैं, उस कहानी की जो फिल्म में नहीं दिखाई गई है। ये कहानी मनोज शर्मा और उनके दोस्त अनुराग पाठक की है। अनुराग पाठक अपने खर्चे पर मनोज शर्मा को ग्वालियर से दिल्ली लेकर आए थे।
मनोज शर्मा की लाइफ की अनटोल्ड स्टोरी?
एक वीडियो में मनोज शर्मा कहते हैं, ''अनुराग एक ऐसा दोस्त है मेरा, जिसने मेरे जीवन में जितना साथ दिया है, जितना कोई और कभी नहीं कर सकता। वह दोस्ती की बहुत बड़ी परिभाषा है।''
मनोज शर्मा ने कहा, ''वही मुझे ग्वालियर से दिल्ली लेकर आया था। अनुराग मुझे हमेशा प्रोटेक्ट करके रखता था। कहां जाना है, क्या करना है, क्या नहीं करना है... वो सारी बातों को ख्याल रखता था। उसके घर से पैसे आते थे। मेरे पास कुछ भी नहीं था। लेकिन वह मुझे अपना सारा पैसा बटुआ देता था और मेरे से चाउमीन खरीदने के लिए अपने ही पैसे 8 रुपये मांगता था। मैं कहता था, नहीं दे रहा...। वो बोलता था, ये मेरा ही पैसा है।''
मनोज शर्मा ने कहा, ''उसने जितनी मेरी मदद की है, शायद ही कोई किसी के लिए करता है। उसने मेरा खर्च उठाया लेकिन कभी भी मुझे उसने जताया नहीं, कभी भी नहीं कहा कि, मैंने तेरी इतनी मदद की है। आज भी हमारी दोस्ती वैसी ही है।''
मनोज शर्मा ने अनुराग पाठक के पिता और परिवार वालों की भी काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि, उनके पिता जी को पता था कि वो अपने पैसे मेरे पीछे भी लगाता है, लेकिन कभी मुझे कुछ नहीं बोला गया।












Click it and Unblock the Notifications