दिल्ली हिंसा: 123 FIR, 630 लोग गिरफ्तार, धारा 144 में 10 घंटे की ढील
नई दिल्ली। दिल्ली के हिंसा प्रभावित अधिकतर इलाकों में स्थिति अब सामान्य होने लगी है, लेकिन कुछ जगह पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उपद्रवियों ने शुक्रवार सुबह शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब तक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह के दंगे या हिंसा की कॉल नहीं आई है। साथ ही बताया घटना को शांत करने के लिए करीब 400 अमन कमेटी मीटिंग की गई है। 123 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

रंधावा ने बताया कि दिल्ली हिंसा से संबंधित कई फेक वीडियो भी फैलाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये गैरकानूनी है और इस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा अगर किसी को भी वीडियो देना है तो वह पुलिस को ट्विटर और हेल्पलाइन नंबर पर बता सकते है। उन्होंन बताया कि, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी दंगा प्रभावित इलाकों में मौजूद है।
दिल्ली के स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव ने कहा, 48 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मैं चाहता हूं कि लोग सुरक्षित महसूस करें और समझें कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंड्ल करेगा दिल्ली में दंगा प्रभावित इलाके का दौरा। इनमें मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, सुष्मिता देव, शक्ति सिंह गोहिल और कुमारी शैलजा का नाम। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है और पार्षद ताहिर हुसैन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications