12 साल के बच्चे ने अखबार के पन्नों से बना दी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने भी खूब सराहा
नई दिल्ली- 12 साल के अद्वैत कृष्णा का रेल मंत्रालय भी दिवाना बन गया है। 7वीं में पढ़ने वाले इस बच्चे ने लॉकडाउन के दौरान अपनी रचनात्मकता का ऐसा उदाहरण पेश किया है कि रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारी भी उसके फैन बन गए हैं। अद्वैत ने अखबारों के पुराने पन्नों से सिर्फ तीन दिन में एक पूरी ट्रेन तैयार कर दी है, जो देखने में भारतीय ट्रेनों की है मॉडल लग रही है।
Recommended Video

केरल के त्रिशूर के रहने वाले मास्टर अद्वैत की चर्चा आज दिल्ली के रेलवे के हेडक्वार्टर में भी हो रही है। जिस किसी ने भी उसकी कलाकारी देखी है, वह उसका मुरीद बन गया है। भारतीय रेलवे को सातवीं में पढ़ने वाले उस बच्चे पर इतना गर्व है कि रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उस बच्चे के अखबार के पन्नों से ट्रेन बनाने वाले वीडियो के साथ-साथ उसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि महज तीन दिनों में ही उसने भारतीय ट्रेनों की सुंदर और पूरी तरह से मिलती-जुलती प्रतिकृति कैसे तैयार कर दी है।
त्रिशूर के सीएनएन ब्वॉज हाई स्कूल चेरपू के छात्र अद्वैत को ट्रेन का यह मॉडल तैयार करने में न्यूजपेपर के 33 पुराने शीट और ग्लू लगे हैं। इसके अलावा उसने 10 A4 शीट का भी इस्तेमाल किया है। खास बात ये है कि बच्चे ने ट्रेन का मॉडल बनाने के लिए बिजली या डीजल इंजन का चुनाव नहीं किया है, बल्कि उसने पुराने भाप इंजन का इस्तेमाल किया है। रेलवे ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मास्टर अद्वैत कृष्णा, केरल के त्रिशूर के रेल उत्साही ने अपनी रचनात्मक लकीर खींच दी है और अखबारों का उपयोग करके एक मनोरम ट्रेन मॉडल बनाया है। पूर्णता वाले इस ट्रेन के मॉडल बनाने में उसे महज 3 दिन लगे।'
अद्वैत के पिता खुद मूर्तिकार हैं और जबसे रेलवे ने उसका वीडियो और तस्वीरों वाला ट्वीट किया है, वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications