Private School में 12 वर्षीय छात्र की मौत, दिल्ली में नरेला इलाके के स्वीमिंग पूल में डूबा मासूम
दिल्ली में नरेला इलाके के स्वीमिंग पूल में डूबा मासूम जान गंवा बैठा। घटना प्राइवेट स्कूल की है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस महानिदेशक ने कहा, 12 वर्षीय छात्र की मौत के समय पूल का प्रबंधन मौके पर मौजूद था।

Private School के स्वीमिंग पूल में 5वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान रज्जब के रूप में की। रिपोर्ट के अनुसार 12 साल का बच्चा रज्जब अपने माता-पिता के साथ नरेला के कुरेनी गांव में रहता था।
मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम बाहरी दिल्ली के नरेला में एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में 12 साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर लड़का पूल के तीन फुट गहरे हिस्से के बजाय पांच फुट गहरे हिस्से में घुस गया।
पुलिस के अनुसार, स्कूल का स्विमिंग पूल दिन में छात्रों के लिए और शाम को आगंतुकों के लिए आरक्षित था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तर) रवि कुमार सिंह के अनुसार, लड़का स्कूल में छात्र नहीं था।
मौत के बाद शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि शाम को रज्जब स्विमिंग सीखने के लिए संस्थान के स्विमिंग पूल का उपयोग करने गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई के साथ पूल में आया था।
पुलिस के अनुसार, उन्हें नरेला के सत्य राजा हरीश चंद्र अस्पताल से एक लड़के के पूल में डूबने के बाद भर्ती होने के बारे में फोन आया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर रज्जब को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर लड़का पूल के तीन फुट गहरे हिस्से के बजाय पांच फुट गहरे हिस्से में घुस गया। डीसीपी सिंह के मुताबिक लापरवाही से हुई मौत के मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
डीजीपी सिंह ने कहा, "भले ही पूल में लाइफगार्ड मौजूद थे, हम जांच कर रहे हैं कि क्या वे मौत को रोकने के लिए योग्य थे।" हालांकि, डीसीपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया लाइफगार्ड पूल में थे।












Click it and Unblock the Notifications