मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री समेत 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, जुलाई 07: पीएम मोदी के कैबिनेट का आज शाम छह बजे विस्तार होना है। इस विस्तार से पहले मोदी मंत्रीमंडल कई मंत्रियों पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, बाबुल सुप्रियो समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
Recommended Video

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मंत्रीडीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, जलशक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है। इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है। जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
शाम 6 बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़कर 72 हो जाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications