Gadchiroli encounter: गढ़चिरौली मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जिन पर 86 लाख रुपये का इनाम था

Gadchiroli encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों में तीन वरिष्ठ कैडर शामिल हैं, जिन पर कुल 86 लाख रुपये का नकद इनाम था, इस बात की जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी।

एसपी नीलोत्पल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ता देख माओवादी घने जंगल में भाग गए थे लेकिन गोलीबारी के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें सात पुरुष और पांच महिला माओवादियों के शव बरामद हुए हैं।

Gadchiroli encounter

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "कल सुबह सूचना मिली थी कि कोरची-टिपागढ़ और चटगांव-कासनसूर संयुक्त स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के 12 से 15 सदस्य वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, जिनका उद्देश्य नक्सलियों द्वारा मनाए जाने वाले आगामी शहीद सप्ताह (28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच) के मद्देनजर विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देना है।"

शवों के अलावा पुलिस ने घटनास्थल से सात स्वचालित हथियार, तीन एके 47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन गन और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), माओवादी साहित्य, विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया है। आपको बता दें कि गोलीबारी दोपहर में शुरू हुई और करीब छह घंटे तक चली। "

इसके बाद, पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) विशाल नागरगोजे के नेतृत्व में माओवादी विरोधी सी-60 दस्ते की सात इकाइयों को तुरंत इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजा गया। जब टीमें अभियान में लगी हुई थीं, तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सी-60 टीमों ने जोरदार तरीके से जवाब दिया।"

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान योगेश तुलावी उर्फ ​​नरेंद्र (36), विशाल आत्रम उर्फ ​​लक्ष्मण (43) और प्रमोद कचलामी (31) के रूप में हुई है। तीनों चटगांव-कसनसूर दलम के थे और प्रत्येक पर 16 लाख रुपये का इनाम था। अन्य मृतकों में महारू गावड़े (31), अनिल दर्रो (28), सरिता पारसा (37), रज्जो गावड़े (35) और विज्जू शामिल हैं। वे सभी चटगांव-कसनसूर और कोरची-टिपागड़ एलओएस के एरिया कमेटी सदस्य थे और प्रत्येक पर 6 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान 102 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 29 अन्य ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

( खबर PTI की है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+