गुजरात के मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत, पीएम मोदी ने 2-2 लाख मुआवजा देने की घोषणा
अहमदाबाद, 18 मई: गुजरात के मोरबी के हलवाड़ जीआईडीसी में गुरुवार को एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Recommended Video
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और PMNRF से प्रत्येक परिजन को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
पीएम ने कहा मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने शवों को निकालने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बोरियों में नमक भरने की प्रक्रिया चल रही थी. अचानक दीवार गिर गई, जिसमें 20 से 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इनमें से 12 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications