जेल में जन्मी पाकिस्तानी बच्ची आज 11 साल बाद अपने देश जाएगी वापस

अमृतसर। पंजाब की अमृतसर जेल में जन्मी पाकिस्तानी बच्ची आज अपने हमवतन जा रही है। हिना को मां और मौसी के साथ पाकिस्तान जाने की इजाजत मिली। पिछले 10 सालों से जेल में बंद फातिमा, बहन मुमताज और 11 साल की बेटी हिना के लिए आज का दिन बड़ी खुशी का है। 11 साल बाद ये लोग अपने हमवतन वापस जाएंगे। जेल में जन्मी हिना के लिए पाक जाना एक सपने सरीखा है। इन तीनों को पाक भेजने में अमृतसर की वकील नवजोत कौर चब्बा की भूमिका रही। समचार एजेंसी ANI के अनुसार, 11 साल की हिना को मां फातिमा और मौसी मुमताज के साथ को अमृतसर जेल से 2 नवंबर को रिहा कर दिया गया। हिना की मां और उसकी मौसी को तस्करी के आरोपों में इन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जेल में जन्मी पाकिस्तानी बच्ची आज 11 साल बाद अपने देश जाएगी वापस

इस दौरान फातिमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। फातिमा ने कहा कि हमने पीएम मोदी को हमारे मामले पर ध्यान देने को कहा गया था, हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। गौरतलब है कि साल 2006 में फातिमा और मुमताज समझौता एक्सप्रेस से भारत पहुंची थी। तलाशी के दौरान अटारी रेलवे स्टेशन पर दोनों के पास से हेरोइन बरामद हुई थी। दोनों का कहना था कि उन्हें किसी ने यह भारत पहुंचाने के लिए कहा था, जबकि उन्हें पता नहीं था कि इसमें हेरोइन था।

जेल में जन्मी पाकिस्तानी बच्ची आज 11 साल बाद अपने देश जाएगी वापस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+