आज लौटेंगे 119 अवैध भारतीय प्रवासी, अमेरिकी विमान पहुंचेगा अमृतसर
India US Relation: अमेरिका का एक सैन्य विमान शनिवार रात 15 फरवरी को 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचेगा। सूत्रों के अनुसार, यह भारतीयों का दूसरा जत्था होगा जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे होने के कारण निर्वासित किया है। पहले जत्थे में जनवरी में 104 भारतीयों को भारत भेजा गया था।
सूत्रों ने बताया कि विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। जिन 119 भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा, उनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के 2-2, और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा था कि यह सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक समस्या है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता की पुष्टि हो जाती है और वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है, तो भारत उसे वापस लेने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें आज से दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज, CM के दौड़ में 15 विधायक, जानिए कब होगी शपथ
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में और अवैध प्रवासियों को दूसरे देशों में भेजने वाले ''पारिस्थितिकी तंत्र'' पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।












Click it and Unblock the Notifications