वन नेशन-वन इमरजेंसी नंबर: 112 मुश्किल वक्त में आप तक पहुंचाएगा मदद, जानें कौन सी सेवाएं हैं शामिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की 'एक देश एक इमरजेंसी नंबर' योजना के तहत डायल नंबर 100 (पुलिस), 101 (आग) और 108 (हेल्थ) सेवाओं को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) के तहत 112 कॉमन नंबर से जोड़ दिया गया है। अब आपको इन सभी को नंबरों को याद रखने की जरुरत नहीं है। अब ये सारी सुविधाएं आपको 112 नंबर डायल करने से मिल जाएंगी। इससे पहले इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक इमरजेंसी नंबर होते थे। कई बार कुछ नंबरों के बिजी होने के कारण फोन मिल पाना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन नई प्रणाली के लागू हो जाने के बाद से लोगों को इन परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

चंडीगढ़ में सबसे पहल यह इमरजेंसी सेवा लॉन्च की गई थी
चंडीगढ़ में सबसे पहल यह इमरजेंसी सेवा लॉन्च की गई थी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली आने से लोगों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। नई सेवा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के तहत 112 नंबर डायल करने पर सभी तरह की सहायता आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले 100 नंबर या 101 नंबर पर कॉल किए जाने पर ये कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड किए जाते थे।

भारत के सभी 36 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटे व सातो दिन कॉल की जा सकती है
फिर इस संदेश को वायरलेस सिस्टम के माध्यम से संबंधित पुलिस पोस्ट या पुलिस वाहन को स्थानांतरित कर दिया जाता था। लेकिन अब, जैसे ही कोई व्यक्ति 112 नंबर डायल करता है, कॉल को तुरंत संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस नंबर से अग्नि शमन ब्रिगेड, मेडिकल टीम या पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए भारत के सभी 36 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटे व सातो दिन कॉल की जा सकती है।

112 ही क्यों? जब डायल 100 पहले से उपयोग में था?
112 एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एकल आपातकालीन संख्या है, जो अधिकांश यूरोपीय देशों, राष्ट्रकुल देशो द्वारा अपनायी गयी है और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में आपातकालीन संख्याओं से सम्बंधित की गयी है। अधिकांश निर्मित फोन हैंडसेट 112 संख्या के साथ प्री-प्रोग्राम (पहले से संयोजित ) होते हैं क्योंकि आपातकालीन संख्या एकल कुंजी दबाने के साथ डायल की जाती है। TRAI ने मई 2015 में भारत में एक आपातकालीन संख्या के उद्देश्य के लिए इस नंबर को आवंटित किया था।

आपातकालीन नंबर का कब करें उपयोग
जब आप को अचानक अग्निशामक, एक एम्बुलेंस या पुलिस की आवश्यकता होती है तो आप 112 या 100 पर कॉल कर सकते हैं। यदि कोई तात्कालिकता नहीं है, तो आप स्थानीय अग्निशामक, प्राथमिक चिकित्सालय या स्थानीय पुलिस थाने को भी सूचित कर सकते हैं।.

क्या मैं अन्य देशो में भी 112 नंबर पर कॉल हो सकती है
आप आपातकालीन संख्या 112 के माध्यम से यूरोपीय संघ के 28 सदस्य देशों में तत्काल सहायता के लिए कॉल कर सकते हैं। ये सदस्य राज्य हैं: बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, स्पेन, चेक गणराज्य, यूनाइटेड किंगडम और स्वीडन। निम्नलिखित देशों में आपातकालीन संख्या 112 भी सक्रिय है: इज़राइल, नॉर्वे, रूस, तुर्की और स्विट्ज़रलैंड।
कोरोना काल में हुई हवा में सुधार के बाद भी दुनिया के टॉप 30 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर












Click it and Unblock the Notifications