नेपाल के पश्चिमी जिले में हुए भूस्खलनों में 11 लोगों की मौत, 2 लापता

काठमांडू। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के पश्चिमी जिले गुल्मी में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, ये मौतें दो अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में हुईं हैं। गुल्मी जिला पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक रवीन्द्र खड़का के अनुसार, जिले के लिमघा और थुलो लुम्पेक इलाकों में सोमवार रात भूस्खलन हुआ।

 11 people dead in landslide in Western district of Nepals Gulmi

हिमालयन टाइम्स ने बताया कि थुलो लुम्पेक के भूस्खलन में कई घर ढह गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सात वर्षीय दर्शन तारामु और 31 वर्षीय तिल कुमारी के रूप में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि लिमघा इलाके में भूस्खलन के चपेट में आए एक मकान के चार लोगों की मौत हो गई।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि, ग्रामीण नगरपालिका -4 में भूस्खलन होने से एक दलित बस्ती के तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों के शवों को पहचानना मुश्किल है क्योंकि उनके शव बहुत बुरी अवस्था में निकाले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि, उनके शवों के कई टुकड़े हो गए थे। कई लोगों के सिर धड़ से अलग थे।

मुख्य जिला अधिकारी यदुनाथ पौडेल ने बताया कि, ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 की 34 वर्षीय तिल कुमारी तारामु और उसक 9 साल बेटे दर्शन तारामु की मौत हो गई है, जबकि वार्ड नंबर 4 से हेमंत बीके, पंकज बीके, अंजलि बीके और छाली बीके के शवों मलवे में से निकाला गया है। भूस्खलन में पांच लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। इलाके में भूस्खलन जारी है और वहां के सभी लोग पास के एक स्कूल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि एक बचाव दल, जिसमें नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं। मौके पर लोगों को निकलाने के काम में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+