क्या भारत में हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री? UK से आए 11 लोग कोरोना पॉजिटिव, 50 क्वारंटाइन
नई दिल्ली। Coronavirus New Strain: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद से दुनियाभर के देश हाई अलर्ट पर हैं। भारत में भी लंदन से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन फैसला लागू होने तक 4 फ्लाइट्स यूके से दिल्ली लैंड हो चुकी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा (IGI) पर लैंड करने वाले यूके के विमानों से अब तक 11 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, जबकि 50 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

Recommended Video
गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत सरकार ने देशभर के एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्टिंग तेज करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भी लंदन समेत दूसरे देश के आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों के कोरोना वायरस परीक्षण का संचालन कर रहीं जेनरेस्टिक्स डायग्नोस्टिक सेंटर की संस्थापक गौरी अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन से भारत आने वाले चार विमानों के 50 यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है, जबकि 11 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
गौरी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जारी किए गए सरकारी निर्देश के मुताबिक यूके-भारत की फ्लाइट में अगर एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी सीट की पंक्ति में बैठे आगे के तीन यात्री और पीछे के तीन यात्रियों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। दिशानिर्देशों को मुताबिक दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। अब तक IGI T3 पर लंदन से आने वाले 950 से अधिक यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है जिसमें से 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, और 50 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन वितरण की मजबूती के लिए IT मंत्रालय ने शुरू किया CoWin चैलेंज, जीतने वालों को मिलेंगे 3.85 करोड़












Click it and Unblock the Notifications