इंडिगो की फ्लाइट से सफर करने वाले 11 यात्री कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों को अनुमति दे दी। इंडिगो की फ्लाइट्स में हाल ही में सफर करने वाले 11 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को बंगलूरू-कोयंबटूर उड़ान के छह यात्री और दिल्ली-कोयम्बटूर उड़ान से यात्रा करने वाले दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-जम्मू उड़ान से मंगलवार को यात्रा करने वाले तीन यात्रियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

11 passenger who travelled on IndiGo flight from Bengaluru tests Covid 19 positive

इंडिगो ने गुरुवार को बताया कि 27 मई को बेंगलुरु से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट 6E 6992 में 6 यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 27 मई को दिल्ली से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट 6E 908 में 2 यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दिल्ली-जम्मू उड़ान से मंगलवार को यात्रा करने वाले तीन यात्रियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले 26 मई को 6 और यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक तीन अलग-अलग एयरलाइंस के जरिए यात्रा करने वाले करीब आधा दर्जन यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संक्रमित यात्री ने विमान में सवार अन्य यात्रियों की तरह फेस मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण पहने थे।

11 passenger who travelled on IndiGo flight from Bengaluru tests Covid 19 positive

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे सभी विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाता है। उड़ान के बाद इन विमानों को भी प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत कीटाणुरहित कर दिया गया है। ऑपरेटिंग क्रू 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है और हम अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य यात्रियों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+