जम्‍मू में एक हफ्ते से जारी है पाकिस्‍तान की फायरिंग, अब तक 11 लोगों की मौत, 60 घायल

पाकिस्‍तान की ओर से बॉर्डर पर लगातार फायरिंग और शेलिंग का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी पाकिस्‍तान की फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्‍तान बॉर्डर से सटे जम्‍मू, सांबा और कठुआ को लगातार निशाना बना रहा है।

जम्‍मू। पाकिस्‍तान की ओर से बॉर्डर पर लगातार फायरिंग और शेलिंग का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी पाकिस्‍तान की फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्‍तान बॉर्डर से सटे जम्‍मू, सांबा और कठुआ को लगातार निशाना बना रहा है। पिछले एक हफ्ते में पाक की तरफ से मोर्टार से फायरिंग की जा रही है। पिछले एक हफ्ते में पाकिस्‍तान रेंजर्स की ओर से बॉर्डर के अलावा एलओसी पर भी फायरिंग हो रही है। पाक की ओर से 80 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार शेल्‍स लगातार फायर किए जा रहे हैं।

बुधवार को चार लोगों की मौत

बुधवार को चार लोगों की मौत

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की ओर से न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी गई है कि बुधवार को पाकिस्‍तान की तरफ से होने वाली फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं। सांबा जिले में सुबह नौ बजे से मोर्टार से फायरिंग जारी है। पाक रेंजर्स की ओर से बुधवार को कठुआ के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। पुलिस ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बुधवार की फायरिंग और शेलिंग में तीन गांव वाले घायल हुए हैं जबकि चौथे व्‍यक्ति की अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में ही मौत हो गई।

आठ माह के बच्‍चे की भी मौत

आठ माह के बच्‍चे की भी मौत

सैंकड़ों लोग अपना घर छोड़कर जा चुके हैं और सुरक्षित जगहों पर उन्‍होंने शरण ली हुई है। बुलेट प्रूफ गाडि़‍यों का प्रयोग करके लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने का ऑपरेशन जारी है। पाकिस्‍तान की तरफ से पिछले एक हफ्ते से फायरिंग जारी है। अब तक इस में 11 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक आठ माह का नवजात भी शामिल है। इसके अलावा दो जवान भी शहीद हो गए हैं। इसके अलावा करीब 60 लोग घायल हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर पर मौजूद करीब एक दर्जन संस्‍थानों को मोर्टार बमों से निशाना बनाया जा रहा है। बीएसएफ भी लगातार पाकिस्‍तान की हर नापाक हरकत का मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

स्‍कूलों में बनाए गए कैंप्‍स

स्‍कूलों में बनाए गए कैंप्‍स

जम्‍मू में पाक की फायरिंग की वजह से सैंकड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर जाना पड़ा है। इन लोगों को या तो अपने रिश्‍तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी है या फिर वह उन कैंप्‍स में हैं जिन्‍हें सरकार की ओर से बनाया गया है। सभी स्‍कूलों और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। पाक रेंजर्स की ओर से रामगढ़ और सांबा सेक्‍टर में स्थित गांवों को खासतौर पर निशाना बना जा रहा है। पाक की तरफ से छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग जारी है।

700 बार फायरिंग

700 बार फायरिंग

पिछले दो दिनों में पाकिस्‍तान की तरफ से फायरिंग और तेज हो गई है। बॉर्डर से सटे गांवों में रहने वाले लोगों के घर खत्‍म हो चुके हैं। जम्‍मू के आईजी एसडी सिंह जामवाल की ओर से बताया गया है कि पुलिस हर पल तैनात है और इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्‍कूलों और दूसरे शिक्षण संस्‍थाओं में बने कैंप्‍स में करीब 700 लोग रह रहे हैं। पाक की तरफ से इस बार बॉर्डर और एलओसी पर करीब 700 बार फायरिंग की गई है। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+