देवघरः मंदिर में भगदड़ में 11 की मौत, 50 घायल
देवधर। सावन के सोमवार का जश्न सोमवार को तड़के उस समय मातम में बदल गया, जब झारखंड के देवघर जिले में स्थित बेलाबागान मंदिर में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

कहा जा रहा है कि आज सावन का सोमवार था इसलिए आज सुबह से ही देवघर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दस किलोमीटर पहले ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कुछ श्रद्धालुओं का पैर रस्सी में फंस गए और उसके बाद पीछे से सब एक दूसरे पर गिरते गए। इसी के बाद वहां भगदड़ मच गई और यह भयंकर हादसा हो गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।












Click it and Unblock the Notifications