100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात, हर रोज खाती थीं एक सेब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए हर कोई अपने तरीके अपना रहा है। लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के उपायों का सहारा ले रहे हैं। कई लोगों के लिए यह उपाय कारगर भी साबित हो रहे हैं और उन्हें कोरोना से लड़ने में मदद भी मिल रही है। माना जाता है कि कोरोना उन लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो या फिर जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो। लेकिन कर्नाटक में 100 वर्षीय महिला ने अपने ही तरीके से कोरोना को मात दी है, जिसके बाद हर किसी को उनपर आश्चर्य हो रहा है।
Recommended Video

सेब से दे दी कोरोना को मात
कर्नाटक के बेल्लारी जिले के हूवीन हडगली में रहने वाली 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला जोकि कोरोना से संक्रमित थीं,वह बिल्कुल ठीक हो चुकी हैं। बुजुर्ग महिला हल्लामा का कहना है कि डॉक्टरों ने भी मेरा इलाज काफी अच्छे से किया, लेकिन मैं इलाज के साथ सामान्य भोजन भी खा रही थी। मैं हर रोज एक सेब खाती थी। डॉक्टर मुझे टैबलेट और इंजेक्शन देते थे और अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ्य हूं। कोविड-19 साधारण जुकाम की तरह है। बता दें कि महिला के घर में परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

घर के सभी लोगों को कोरोना
महिला का बेटा, बहू, पोता सभी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इनके पूरे परिवार का घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला का बेटा बैंक कर्मचारी है और वह 3 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद युवक की मां हल्लामा भी 16 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। लेकिन 22 जुलाई को 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है, जिसके चलते कुछ शहरों में लॉकडाउन भी किया गया है।

लगातार बढ़ रहा है कर्नाटक में संक्रमण
गौरतलब है कि कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 90 हजार को पार कर गए हैं। शनिवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में 25 जुलाई को सर्वाधिक 5072 कोरोना के नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटों में यह सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 90942 मामले हो चुके हैं, जबकि अभी तक प्रदेश में 1796 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications