अपने जन्मदिन पर 100 वाहनों के काफिले से माया करेंगी सपा सरकार पर वार!
हथगाम (फतेहपुर)। एक बार फिर से अपने आप को हर हाल में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से बेहतर साबित करने में जुट गईं हैं यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती। भव्यता को काफी पसंद करने वाली सुश्री मायावती इस बार भी अपना जन्मदिन काफी अलग अंदाज में मनाकर शायद यूपी की कौम को यह बताना चाहती है कि जन्मदिन का आयोजन वो भी बेहतर कर सकती हैं।

जी हां, बीएसपी अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर यानी कि 15 जनवरी को हथगाम में 100 गाड़ियों का काफिला निकलेगा, इस दिन मायावती एक भव्य रैली करने जा रही है जिसके लिए हथगाम को हुसैनगंज, मवई, छिवलहा, हथगाम, ऐरायां, मुहम्मदपुर गौंती जोन में बांटा गया है। इस बात की जानकारी बसपा नेता सीताराम गौतम ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों से एक-एक वाहन ले चलना अनिवार्य है और हम इसके अतिरिक्त अलग से भी गाड़ियों का इंतजाम कर रहे हैं।
बसपा अपने आलाकमान के जन्मदिन की रैली को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। कहा जा रहा है कि इस रैली के जरिये एक बार फिर से बसपा नेता मायावती अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी और अपनी रैली से सपा की गलत बातों को जनता के सामने रखेगी।
रैली के जरिये सपा-मोदी सरकार पर साधेंगी निशाना
15 जनवरी को होने वाली इस रैली में बसपा केवल सपा का ही नहीं बल्कि केन्द्र सरकार भी निशाना साधेगी। फिलहाल देखते हैं कि माया की यह कोशिश और उनके जन्मदिन की रैली उनके लिए क्या पैगाम लेकर आती है?
अपने जन्मदिन पर 100 वाहनों के काफिले से माया करेंगी सपा सरकार पर वार!
गौरतलब है कि 22 नवंबर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का जन्मदिन बेहद ठाठ-बाट के साथ उनके मित्र आजम खां ने रामपुर में मनाया था। आजम ने मुलायम के जन्मदिन के लिए लंदन से बग्घी तक मंगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications