JNU के मेस में दाल-रोटी हुई महंगी, छात्रों में आक्रोश, विरोध में उतरे छात्र संगठन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अपने छात्रों की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है, यहां के छात्र एक बार फिर से विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हुए हैं, जिसके कारण वो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल जेएनयू में मेस संबंधी कई चार्ज बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा है।

आपको बता दें कि विवि प्रशासन की ओर 27 फरवरी को एक नोटिफिकेशशन जारी किया गया था, जिसमें मेस सिक्योरिटी(रिफंडेबल)/मेस एडवांस राशि को 2700 से बढ़ाकर को 4500 रुपये किया गया है। जबकि बर्तन इस्तेमाल करने पर सालाना चार्ज को 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है और यही नहीं न्यूजपेपर के लिए 15 रुपये की जगह अब छात्रों को 50 रुपये देने होंगे। यही नहीं मेस से जुड़े गेस्ट चार्ज और ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से जुड़े कई अन्य चार्जों को भी बढ़ाया गया है, दाल रोटी का भी चार्ज बढ़ गया है।
नए चार्ज 1 जनवरी 2018 से लागू
यही नहीं अब मेस चार्ज का बिल देर से जमा करने पर विलंब चार्ज ज्यादा बढ़ा दिया गया है। नोटिफिकेशन में यह चार्ज 1 जनवरी 2018 से लागू होंगे। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा बुरी तरह से प्रशासन पर फूट पड़ा है। वो डीन ऑफ स्टूडेंट्स के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने को तैयार है। एबीवीपी के मुताबिक प्रशासन की तरफ से उठाया गया यह फैसला छात्रों के हितों के खिलाफ है। उसका कहना है कि इससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, ये गरीब छात्रों के साथ घिनौना मजाक है।












Click it and Unblock the Notifications