राजस्‍थान में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दोपहर 2 बजे तक सामने आए 100 नए पॉजिटिव केस

जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में बीते दो महीने से लॉकडाउन लागू है। इसके बावजूद भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बात अगर राजस्‍थान की करें तो आज दोपहर 2 बजे तक कोरोना के 100 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की कुल संख्‍या 6894 हो गई है। वहीं राज्‍य में मौतों की कल संख्‍या 161 हो गई है। स्‍वस्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव केसों में 1551 प्रवासी हैं।

राजस्‍थान में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दोपहर 2 बजे तक सामने आए 100 नए पॉजिटिव केस

दोपहर 2 बजे तक इस जिले में इतने नए केस

अजमेर से 19
बाड़मेर से 6
भीलवाड़ा से 1
बीकानेर से 3
दौसा से 1
धौलपुर से 3
डूंगरपुर से 4
जयपुर से 24
जैसलमेर से 1
झुंझुनूं से 1
जोधपुर से 27
कोटा से 1
नागौर से 5
पाली से 7
राजसमंद से 24
सीकर से 3
उदयपुर से 18
सिरोही से 3

क्‍या कहना है राजस्‍थान के मंत्री का

राजस्‍थान के स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि प्रवासियों की वापसी एक चुनौती पेश करती है और सरकार ने इसलिए क्वारंटीन को अपनी प्राथमिकता के रूप में निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। राज्यमंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त सुविधाएं हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+