100 प्रतिष्ठित जगहों को बनाया जायेगा नीट एंड क्लीन
नई दिल्ली। ये लीजिये स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों, कस्बों व गांवों को स्वच्छ बनाने के अभियान में एक और चीज जुड़ गई है। वो है प्रतिष्ठित जगहों को नीट एंड क्लीन बनाना। जी हां केंद्र सरकार ने एक नये पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश की 100 प्रतिष्ठित जगहों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का फैसला किया है।

इस परियोजना के पहले चरण में 10 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस परियोजना में केंद्र सरकार की टीमें स्थानीय निकाय के साथ मिलकर काम करेंगी।
पहले चरण की दस जगहें इस प्रकार हैं-
- वैष्णों देवी धाम, जम्मू-कश्मीर
- ताज महल, उत्तर प्रदेश
- तिरुपति मंदिर, आंध्र प्रदेश
- स्वर्ण मंदिर, पंजाब
- अजमेर शरीफ, राजस्थान
- मीनाक्षी मंदिर, तमिलनाडु
- कामाख्या मंदिर, असम
- जगन्नाथ पुरी, ओडिशा
- मनिकर्णिका घाट, उत्तर प्रदेश
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र












Click it and Unblock the Notifications