स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए गांधी जयंती पर आरंभ होगा ये अभियान
स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए गांधी जयंती पर आरंभ होगा ये अभियान
नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर केन्द्र सरकार ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों का अभियान चलाया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ये अभियान स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने योग्य जलापूर्ति की पाइप लाइन प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।

बता दें नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले की प्राचीर से 'जल जीवन मिशन'(Jal Jeevan Mission) की घोषणा की थी. सरकार ने 'जल जीवन मिशन' पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की थी। इस मिशन के तहत हर घर में पाइप के द्वारा पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरलतब है कि पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन का लोगो गुरुवार को लॉन्च किया है। मिशन के लोगो के साथ पीएम मोदी ने इस मिशन और पानी समितियों से जुड़ी मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया। बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार 29 सितंबर को उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन (Namami Gange Mission) के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications