ये रही पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपना संदेश दिया। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। आईए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश में 10 बड़ी बातें क्या हैं?
1-देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन की ग्लोबल रैंकिंग में भारत की स्थिति सुधरी है।
2-उन्होंने कहा कि IMF और वर्ल्ड बैंक ने हमारी कोशिश को सराहा है।

3-इस दौरान पीएम ने जानकारी दी कि 5,00 और 1,000 रुपए के नोट आज आधी रात से बंद कर दिए गए।
4-पीएम ने कहा कि आज रात 12 बजे के बाद 500 और 1000 रुपए के नोट सिर्फ कागज के होंगे।
5-उन्होंने जानकारी दी कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा करा सकते हैं।
6-मोदी ने कहा कि 10 से 24 नवबंर तक सिर्फ 4,000 रुपए के धनराशि की नोट ही बदली जा सकती है। हालांकि 25 नवबंर के बाद यह राशि 4,000 रुपए से बढ़ाई जाएगी। इन्हें बदलने के लिए आपको पहचान पत्र साथ रखना होगा।
7- जानकारी दी कि अगर 30 दिसंबर तक नोट नहीं बदले जा सकते तो ये 31 मार्च 2017 तक एक डिक्लरेशन की मदद से इन्हें रिजर्व बैंक में जमा कराया जा सकता है।
8-उन्होंने कहा कि 11 नवंबर तक रेलवे, सरकारी बस और हवाई अड्डों पर चलाए जा सकते हैं।
9-अगले कुछ दिनों के लिए एटीएम से सिर्फ एक दिन में सिर्फ 2000 निकाल पाएंगे।
10- अब 2,000 और 5,00 रुपए के नए नोट बाजार में आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications