सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला- ये 56 इंच के सीने वाला फैसला

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सवर्ण जातियों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले का केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने स्वागत किया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि सवर्णों को आरक्षण देना 56 इंच के सीना वाला फैसला है। 56 इंच के सीना रखने वाले से केंद्रीय मंत्री शुक्ला का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है।

गरीब सवर्णों को उनका हक दिया गया

गरीब सवर्णों को उनका हक दिया गया

सवर्णों को आरक्षण के फैसले को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहाहै। इस पर भाजपा नेता खुश दिख रहे हैं। ज्यादातर नेताओं ने इसे बेहतर फैसला बताया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस पर कहा है कि हमारी सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास की है। ऐसे में गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार ने सवर्णों को उनका हक दिया है।

आरक्षण पर संसोधन बिल ला सकती है सरकार

आरक्षण पर संसोधन बिल ला सकती है सरकार

केंद्रीय कैबिनेट ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को नौकरी और शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट की बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद आरक्षण का कोटा 49.5 फीसदी से बढ़कर 59.5 फीसदी हो जाएगा। संविधान में संशोधन के जरिए सरकार आरक्षण का कोटा बढ़ाएगी। मंगलवार को सरकार संविधान संशोधन बिल संसद में पेश कर सकती है।

इस आरक्षण का फायदा किसको

इस आरक्षण का फायदा किसको

जिन लोगों की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये सालाना से कम है उन्हें इसका फायदा मिलेगा। इनके अलावा जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन होगी, वो भी इसके हकदार होंगे। एक हजार वर्ग फीट से छोटे घरवालों को भी इसका फायदा मिलेगा। निगम में आवासीय प्लॉट है तो 109 यार्ड से कम जमीन हो या फिर निगम से बाहर प्लॉट है तो 209 यार्ड से कम जमीन हो, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+