Telangana CMs Oath Ceremony: रेवंत रेड्डी सहित 10 लोग लेंगे आज शपथ, पूर्व सीएम KCR को भी भेजा गया निमंत्रण
Telangana CMs oath ceremony: तेलंगाना में आज रेवंत रेड्डी सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। कांग्रेस ने यहां 119 में से 64 सीटों के साथ जादेश हासिल किया है। जबकि मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम सहित कुल 10 लोग आज शपथ लेने वाले हैं। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथग्रहण के लिए कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह हैदराबाद पहुंचे हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर सभी का भावय स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैदराबाद पहुंचे हैं।

तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से तेलंगाना के सीएम बनने जा रहे रेवंत रेड्डी को उनके समर्थक 'टाइगर रेवंत' के नाम से भी बुलाते हैं। टाइगर रेवंत ने तेलंगाना के सबसे बड़े नेता, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव को टक्कर दी और 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस को सत्ता में लाया।
तेलंगाना में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं हैं। जबकि 2014 से लगातार सत्ता में बनी हुई बीआरएस 39 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जीत के बाद से सीएम पद के लिए कई नामों की चर्चा तेज थी। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने तेलंगाना के सत्ता की बागडोर रेवंत रेड्डी के हाथों में सौंपने का फैसला किया। कांग्रेस को तेलंगाना में मिले जनादेश में रेवंत रेड्डी की अहम भूमिका रही थी।
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों - कामारेड्डी और कोडंगल से चुनाव लड़ा। रेड्डी कामारेड्डी सीट पर केसीआर का सामना कर रहे थे, लेकिन दिग्गज भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी से चुनाव हार गए। रेवंत रेड्डी ने कोडंगल सीट से जीत हासिल की।
इस भव्य शपथग्रहण समारोह में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को भी आमंत्रित किया गया है, साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भी निमंत्रण भेजा गया है।
यह देखें: Today in Politics: रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, 3 राज्यों के CM के नाम पर आज लग सकती है मुहर












Click it and Unblock the Notifications