स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इलायची-कपूर के अलावा अपनाए ये घरेलू नुस्खे
नई दिल्ली। इन दिनों स्वाइल फ्लू बीमारी से ज्यादा खौफ बन गया है इसलिए लोग अब दवाओं के साथ-साथ टोटके और घरेलू नुस्खे पर उतर आये हैं। यूपी,एमपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा में इन दिनों कपूर और इलायची की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि इन दिनों एक मैसेज तेजी से इंटरनेट और व्हाटसअप पर वाइरल हो रहा है कि इन दोनों के मिश्रण से स्वाइन फ्लू का वाइरस मरता है।
इसलिए मैसेज में अपील की जा रही है कि अबकी होलिका दहन पर कपूर और इलायची को भी जलाइये ताकि इससे स्वाइन फ्लू का वाइरस मर जाये। इन सबके अलावा भी और भी बहुत सारे घरेलू नुस्खों से लोग इस गंभीर बीमारी का निवारण करने में लगे हैं। वैसे आयुर्वेद इन बातों का समर्थन भी करता है
आईये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में....
1. जीवनीय शक्तिवर्धक हल्दी, तुलसी, नीम, गिलोय, पुदीना, आंवला, ग्वारपाठा, लहसुन, अदरख इत्यादि का सेवन प्रतिदिन करें।
2. रोग नाशक द्रव्य के रूप में सुदर्शन क्वाथ या उनकी वटी/चूर्ण, भारंग्यादि क्वाथ, संशमनी वटी, गिलोय की वटी/चूर्ण/क्वाथ का सेवन करें।
3. पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए हल्का, गर्म, ताजा भोजन ही लें।
4. सूप, नींबू रस, आंवला रस, मोसम्बी के रस, हल्दी वाला दूध और ज्यादा पानी का सेवन करें।
5. नियमित प्राणायाम करें।
6. गुग्गुल, काली मिर्च, गाय का शुद्ध घी, कपूर और शक्कर मिश्रित कर सेवन अवश्य करें।
7. पर्याप्त मात्र में नींद लें।
8. तनावग्रस्त न रहें, प्रफुल्लित और प्रसन्न रहे।
9. इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए ध्यान करें।
10. घर को कपूर से शु्द्ध करें।













Click it and Unblock the Notifications