महाराष्ट्र के सांगली में ट्रक पलटने से 11 की मौत, कई घायल
योगेवाड़ी गांव के पास तड़के 2 से 3 बजे के करीब ये सड़क दुर्घटना हुई है। परिवहन बस के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी, लेकिन महाराष्ट्र परिवहन बसे बंद होने की वजह से निजी ट्रक से कर्नाटक के कुछ मजदूर कराड में मजदूरी के लिए जा रहे थे।
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में एक ट्रक पलट जाने से दस मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। महाराष्ट्र में सरकारी परिवहन बसों की हड़ताल की वजह से कुछ मजदूर ट्रक से यात्रा कर रहे थे लेकिन ये सफर उनकी आखिरी यात्रा साबित हुआ। इस सड़क दुर्घटना में 11 मजदूरों की मौत हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।

तासगांव-कवठेमहांकाल मार्ग पर योगेवाड़ी गांव के पास तड़के 2 से 3 बजे के करीब ये सड़क दुर्घटना हुई है। परिवहन बस के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी, लेकिन महाराष्ट्र परिवहन बसे बंद होने की वजह से निजी ट्रक से कर्नाटक के कुछ मजदूर कराड में मजदूरी के लिए जा रहे थे। योगेवाड़ी गांव के पास ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और ट्रक पलट गया।
ट्रक टाइल्स लेकर जा रहा था, ट्रक पलट जाने से टाइल्स के नीचे दबकर मजदूरों की मौत हो हुई। इस सड़क दुर्घटना में अब तक 11 मजदूरों की मौत की खबर है और कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को मिरज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 18 से 20 मजदूर सफर कर रहे थे, वहीं इस सड़क दुर्घटना में और भी यात्रियों के फंसे होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications