डोकलाम विवाद के बाद मोदी-जिनपिंग की हुई पहली मुलाकात, 10 खास बातें
शियामेन। डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन गर्मजोशी से मुलाकात हुई। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सकारात्मक वार्ता देखने को मिली। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने पहले आतंकवाद और फिर सीमा विवाद का जिक्र किया। वहीं, चीनी राष्ट्रपति ने भी भारत के साथ अच्छे रिश्तें बनाने के संकेत दिए। आइए हम आपको पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की बड़ी बातें बताते हैं।

Recommended Video

PM Modi in BRICS: जानिए क्यूं हुई ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत । वनइंडिया हिंदी
- जिनपिंग ने कहा - एक स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों के लोगों के हितों की पूर्ति करेगा।
- शी जिनपिंग ने कहा कि - हम दोनों देश बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
- शी जिनपिंग ने कहा कि हम भारत से आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। चाहते हैं शांतिपूर्ण रिश्ता।
- शी जिनपिंग ने कहा- भारत और चीन एक दूसरे के प्रमुख पड़ोसी हैं, हम दुनिया के दो बड़े और उभरते हुए देशों में से हैं।
- चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि चीन भारत के साथ पंचशील के पांच सिद्धातों के तहत काम करने को तैयार है।
- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से साथ चीफ स्पोक्सपर्सन लू कांग, विदेश मंत्री वां यी और स्टेट काउंसलर यांग जिएची भी द्विपक्षीय वार्ता में मौजूद हैं।
- ब्रिक्स देशों के रिश्ते मजबूत हुए - पीएम मोदी
- पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई दी।
- द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश सचिव एस जयशंकर समते कई अधिकारी मौजूद रहे।
- दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।












Click it and Unblock the Notifications