Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवंबर का ये महीना है काफी खास, आसमान में इस-इस तारीख को दिखेंगे 10 अद्भुत नजारे

नई दिल्ली: अगर आपको आकाश में अलग-अलग तरह के तारे और खगोलीय घटना देखना पसंद है, तो आपके लिए ये नवंबर काफी खास है। पिछले महीने मंगल ग्रह को आसमान में चमकते हुए देखा गया, तो इस महीने एक के बाद एक खगोलीय घटनाएं होंगी, जो भारत के भी कई हिस्सों में आसानी से देखी जा सकेंगी, बस आपके शहर में प्रदूषण कम होना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन-किन तारीखों पर ये घटनाएं होंगी-

2 नवंबर 2020

2 नवंबर 2020

25 अक्टूबर 2020 को बुध ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरा। अब ये बुध ग्रह आज यानी 2 नवंबर को सूर्य से निकटतम दूरी पर था, जिसे पेरीहेलियन (Perihelion) कहते हैं। ऐसे में आज सुबह सूर्य से पहले बुध आकाश में देखा गया। अब ये कई दिनों तक सूर्य से पहले आसमान में दिखेगा।

8 नवंबर 2020
बीते 31 अक्टूबर को ब्लू मून था, इस वजह से 8 नवंबर को चांद अब अपने थर्ड क्वार्टर में पहुंच जाएगा। जिस वजह से चांद नीचे दी गई फोटो की तरह दिखेगा।

10 नवंबर 2020

10 नवंबर 2020

10 नवंबर भी काफी खास है। इस दिन बुध और सूर्य के बीच दूरी अधिकतम होगी। इसी दिन सुबह 5.25 बजे आपको आसमान में Virgo constellation दिखेगा, जैसा नीचे दिखाई गई तस्वीर में है।

14 नवंबर 2020
इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिस वजह से उसकी दूरी 3,57,837 km होगी। इसी दिन सुबह 6 बजे चंद्रमा के ठीक बगल में बुध होगा और छोटे बुध को देखने का ये सबसे अच्छा मौका होगा। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। बस आप आसमान में चांद को खोज लें, बुध अपने आप आपको उसके बगल दिख जाएगा।

17 नवंबर 2020

17 नवंबर 2020

17 नवंबर सबसे खास दिन है। इस दौरान आपको आसमान में उल्का पिंड की बौछार देखने को मिलेगी। उल्का पिंडा आमतौर पर आसमान में प्रकाश की एक लकीर के रूप में दिखाई देते हैं, जिसे हम आम भाषा में टूटता हुआ तार कहते हैं। वास्तव में उल्का अंतरिक्ष में इधर से उधर घूम रहे चट्टान के आकार के होते हैं, जो हमारे वायुमंडल में आते ही जलकर राख हो जाते हैं। जब ये जलकर नीचे गिरते हैं, तो ऐसा लगता है कि रोशनी एक ओर से दूसरी ओर जा रही है।

19 नवंबर 2020
इस दिन रात 8.30 बजे बृहस्पति-चंद्रमा-शनि मिलकर आाकाश में एक खूबसूरत त्रिकोण (Triangle) बनाएंगे। वहीं जब आपको ये दिखेगा, तो इसके साथ मंगल भी ऊपरी भाग में नजर आ जाएगा।

25 नवंबर, 2020

25 नवंबर, 2020

इस रात चंद्रमा के ठीक बगल में मंगल होगा। अगर आसमान साफ रहा तो ये आपको नजर आ जाएगा।

27 नवंबर 2020
चंद्रमा एपोगी (Apogee) में पहुंचेगा, जो प्रत्येक चक्कर में पृथ्वी से सबसे दूर की स्थिति है। इस वजह से चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी 4,05,894 किमी होगी।

28 नवंबर 2020

28 नवंबर 2020

सुबह के वक्त चंद्रमा यूरेनस (अरुण ग्रह) के ठीक बगल में होगा, लेकिन इस दौरान पूर्णिमा होगी, जिससे यूरेनस को देखना थोड़ा मुश्किल है।

30 नवंबर 2020
महीने के अंतिम दिन पूर्णिमा की रात है। इस दिन भारत के कई हिस्सों में पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्य शामिल हैं। शाम 4.32 से 5.23 के बीच इसे देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी कहते हैं। ये एक ऐसी स्थिति में बनता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपच्छाया मात्र पड़ती है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है।

(तस्वीरें- NASA से साभार)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+