CM खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, जुनैद के परिवार को 10 लाख की सहायता राशी देने का किया ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जुनैद के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशी देने का ऐलान किया है।

हिसार। हरियाणा के बल्लभगढ़ स्टेशन पर पिछले हफ्ते गुरुवार को हुए भीड़ द्वारा 17 साल के जुनैद के हत्या मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। खट्टर ने पहली बार इस मामले पर बोलते हुए लोगों को शांति बनाए रखने का ऐलान किया है। उन्होंने इस घटना में मारे गए जुनैद के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशी देने का ऐलान किया है।

 1 person arrested on Ballabgarh train lynching, Haryana CM announce Rs. 10 lakhs compensation

उन्होंने कहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि 17 साल के लड़के की हत्या और उसके भाइयों पर गौमांस ले जाने का आरोप लगाते हुए भीड़ का हमला बहुत दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के कृत्यों को सहन नहीं करेगी।

आपको बता दें कि हरियाणा के बल्लभगढ़ स्टेशन के पास ट्रेन में मुस्लिम समुदाय के चार लड़कों को इतना पीटा गया कि एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मरनेवाले लड़के का नाम जुनैद था। ये मारपीट ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुई और भीड़ ने उन लोगों पर बीफ ले जाने का आरोप लगाया। बदमाशों ने इन लड़कों को इतना पीटा की एक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+