बिहार: जहानाबाद में छात्र की हत्या से तनाव, तीसरे दिन 50 हिरासत में
नई दिल्ली। बिहार के जहानाबाद में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो गुटों के बीच हुए उपद्रव के बाद अभी भी वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जाफरगंज मोहल्ले में दरवाजे पर बैठे छात्र विष्णु कुमार की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि शनिवार को शाम तक हिंसा की खबर नहीं आई है। लेकिन इलाके में अभी भी तनाव व्याप्त है। शनिवार को भी शहर में कर्फ्यू जैसा नजारा है। इंटरनेट सेवा रविवार तक बंद रखने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छात्र विष्णु कुमार की हत्या को देखते हुए शहर में गश्ती तेज कर दी गई है। शनिवार को भी काफी संख्या में उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। एसपी मनीष कुमार के अनुसार अब तक 58 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को बताया, गुरुवार के बाद शुक्रवार को स्थिति बिगड़ गई थी, मगर आज (शनिवार) स्थिति में सुधार हुआ है।
शनिवार को शहर के बाजार और दुकाने बंद रहे। यहां तक कि दवा की दुकानें भी बंद रहीं। स्कूल, कोचिंग से लेकर बैंक और प्रशासनिक दफ्तर भी बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों में लोग कैद हैं। प्रशासन ने भी हिदायत दे रखी है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही प्रशासन लगातार अपील भी कर रहा है कि शांति बनाए रखें। शहर में इंटरनेट सेवाओं निलंबित हैं।
बता दें कि उपद्रवियों के जत्थे में शामिल तीन युवकों ने शुक्रवार को शहर के जाफरगंज मोहल्ले में विष्णु कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई थी। इसके बाद कई स्थानों पर पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली थी।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications