मध्‍य प्रदेश: कस्‍टडी में युवक की मौत के बाद हिंसा, गोलीबारी में 1 की मौत

One killed in police firing in MP during protest over alleged custodial death
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने जिलाधिकारी सहित कई अन्य अफसरों के वाहन फूंक दिए। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई इसमें एक युवक की मौत हो गई। प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, इलाके में तनाव बरकरार है। जानकारी के अनुसार बैढ़न थाना क्षेत्र के बिलौंजी गांव के एक युवक अखिलेश शाह को पुलिस ने एक मामले में हिरासत में लिया था, मगर शुक्रवार को उसका शव एक कुएं में मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

परिजनों का आरोप है कि अखिलेश की पुलिस ने ही हत्या की है। भीड़ ने बैरन थाने का घेराव कर पथराव शुरु कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ जिला मुख्यालय में सड़क पर उतर आई। पुलिस और भीड़ के बीच झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अफसरों में से जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अमले की गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ पर गोलियां भी चलाई है।

कई प्रदर्शनकारियों को गोली लगी है। बाद में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की गोली से घायल एक युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही एक बार फिर तनाव बढ़ गया। भीड़ ने पुलिस अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के अलावा एक पुलिस वाहन को फूंक दिया। पुलिस की गश्त जारी है मगर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। जिलाधिकारी एम एम सेलवेंद्रन ने बताया है कि हालात पर काबू पाने के लिए शहर के तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा कितने लोग घायल हुए है, इसका ब्यौरा उनके पास नहीं है।

बिगड़ते हालात पर काबू पाने के आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। वहीं भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भोपाल में पुलिस मुख्यालय में हालात पर चर्चा के लिए पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। रीवा के पुलिस महानिरीक्षक आर.के. गुप्ता सिंगरौली पहुंच गए हैं।

विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सिंगरौली की घटना को दुखद करार देते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाकर न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद की सरकार से मांग की है। कांग्रेस की ओर से हालात की जांच के लिए विधायक सरस्वती देवी को भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा में आप की 28 सीटें हैं। भाजपा की 31 और कांग्रेस की आठ सीटें हैं। भाजपा ने गुरुवार को कहा कि वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+