1581 दागी जनप्रतिनिधि करेंगे देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव- रिपोर्ट
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 4,852 सांसद और विधायक है जो राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे। उनमे से 1,581 आपराधिक छवि के हैं।
नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स( एडीआर) के मुताबिक इस बार 1,581 वैसे सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे जिनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

1,581 आपराधिक छवि के जनप्रतिनिधि चुनेंगे राष्ट्रपति
देश की चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ करने की बात की जाती है लेकिन सच्चाई उससे बहुत दूर है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 4,852 सांसद और विधायक है जो राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे। उनमे से 1,581 आपराधिक छवि के हैं।कुल 543 लोकसभा सांसदों में के 181 (34%) के खिलाफ मामले दर्ज हैं वहीं कुल 231 राज्यसभा सांसदों में से 44(19%) के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज है। इन सभी मुकदमों की जानकारी सांसदों मे अपने घोषणापत्र में दी हैं। अगर विधायकों की बात की जाए तो देश भर सभी राज्यों के 4078 विधायकों में से 1353 (33%) दागी हैं।

वैसे जनप्रतिनिधि जिनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं
कुल 4852 सांसदों और विधायकों में से जो इस बार राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे उनमे से 993 (20%) ने घोषणापत्र में अपने खिलाफ गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। 117 लोकसभा सांसदों, 16 राज्यसभा के सांसदों और 860 विधायकों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

367393 है आपराधिक छवि के नेताओं के वोट की कीमत
एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट का 34 प्रतिशत आपराधिक बैकग्राउंड वाले जमप्रतिनिधियों का होगा। इस बार के चुनाव में कुल वोट 1091472 है जिसमे आपराधिक छवी वाले जनप्रतिनिधियों के वोट की कीमत 367393 है।

3460 करोड़पति नेता चुनेंगे राष्ट्रपति
बात करोड़पति वोटरों की कि जाए तो इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 3460 (71%) वोटर करोड़पति हैं। जिनमें 445 लोकसभा सांसद है, जबकि 194 राज्यसभा सांसद है वहीं कुल करोड़पति विधायक वोटरों की संख्या 2721(68%) है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटरों में से केवल 451(9%) जनप्रतिनिधी महिलाएं हैं।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications