साल 2017 में सड़क हादसे में 1.46 लाख लोगों की हुई मौत: गडकरी
नई दिल्ली। आए दिन सड़क हादसे होते हैं। हादसे होते हैं और लोग उसे भूल जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2017 में सड़क हादसे में 1.46 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। आज लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि साल 2017 में सड़क हादसे में 1.46 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। जबकि देशभर में 4.60 छोटे-बड़े सड़क हादसे हुए।

उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे में टू व्हीलर सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। नितिन गडकरी ने कहा कि जहां साल 2017 में 4.60 लाख सड़क हादसे हुए तो वहीं साल 2016 में देशभर में 4.80 लाख सड़क हादसे हुए, जिसमें 1.50 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई।
2015 के सड़क हादसों के आंकड़ें देते हुए गडकरी ने कहा कि साल दर साल हादसों में कमी आई है। साल 2015 में 5.01 लाख सड़क हादसों में 1.46 लाख लोगों ने जान गंवाई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2016 में 18 से लेकर 45 साल के लोगों सबसे ज्यादा हादसे के शिकार हुए। उन्होंने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने सड़क हादसों को लेकर जागरुकता फैलाई। लोगों को घायलों के मदद के लिए प्रेरित किया। सरकार से सड़क हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए है।












Click it and Unblock the Notifications