WWE में ताकत दिखाने वाली कविता ने की थी लव मैरिज, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

नई दिल्लीः WWE में सलवार-कमीज पहनकर विदेशी महिला पहलवानों को पटखनी देनी वाली कविता दलाल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कविता ने WWE के मालिक ट्रिपल एच और उनकी पत्नी स्टेफनी के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैट साइन किया है। कविता अब तीन साल के लिए अमेरिका में रहकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। आज हम आपके लिए लाए हैं कविता के बारे में कुछ खास बातें-

India’s first woman wrestler Kavita Devi to sign for blockbuster WWE 3 years

जिंद की रहने वाली हैं कविता

जिंद की रहने वाली हैं कविता

कविता दलाल हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। साल 2009 में उनकी शादी यूपी के बापगत जिले के बिजवाड़ा गांव के रहने वाले गौरव तोमर से हुई। कविता और गौरव ने लव मैरिज की थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा है। कविता के पति एसएसबी में कार्यरत हैं।

नहीं दे पाती हैं बेटे को समय

नहीं दे पाती हैं बेटे को समय

WWE में फ्लाइट लड़ने के बारे में कविता का कहना है कि उनका परिवार हमेशा से उनके लिए ताकत बन खड़ा रहा है। कविता कहती हैं बचपने से वो जो सपना देखती थी, वो अब पूरा होने जा रहा है। अपने बेटे को समय न देने के बारे में कविता का कहना है कि उन्हें दुख होता है कि वो अपने बेटे को समय नहीं दे पाती।

12 मिनट में जीत लिया था मैच

12 मिनट में जीत लिया था मैच

कविता भले ही WWE में अपनी ताकत का जौहर दिखा रही हों, लेकिन अब भी वो अपनी संस्कृति नहीं भूली हैं। रिंग में वो सलवार कमीज पहनकर उतरती हैं। अपने शुरुआती मैचों में कविता ने अमेरिका की इंटरनेशनल रेसलर नटरिया को महज 12 मिनट में हरा दिया था।

खान-पान पर देती हैं विशेष ध्यान

खान-पान पर देती हैं विशेष ध्यान

कविता अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। वो सुबह नाश्ते में 6 केलों के साथ 6 अंडे, 2 लीटर दूध, 30 बादाम की गिरी खाती हैं साथ ही कई बार 9 ब्रेड के पीस जैम के साथ, 100 ग्राम मूंगफली की गिरी भी खा लेती हैं। नाश्ते के बाद दोपहर में वो 500 ग्राम दही, हरी सलाद, 4 चपाती, चावल, दाल, सूखी सब्जी खाती हैं। रात में वो 500 ग्राम भुना हुआ पनीर या 500 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक मटन/मीट खाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+