डोकलाम विवाद के बाद भारत-चीन के बीच वार्ता शुरू, अजीत डोभाल ले रहे हैं हिस्सा
नई दिल्लीः भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में 20वें दौर की सीमा वार्ता शुरू हो गई है।डोकलाम विवाद के बाद ये पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधि सीमा विवाद के बाद एक दूसरे से बातचीत करे रहे हैं। भारत की ओर से मोदी के करीब माने जाने वाले अजीत डोभाल तो वहीं चीन की ओर स्टेट काउंसलर यांग जिची वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं। भारत-चीन के बीच चार हजार किलोमीटर की सीमा लगती है, भारत-चीन के साथ शांति बरकरार रखना चाहता है। सीमा चर्चा में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों डोकलाम को लेकर भी दोनों देश चर्चा करेंगे।

शुरू हुई दोनों देशों के बीच चर्चा
दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का कहना था कि चर्चा सीमा मुद्दे पर केंद्रित रहेगी। प्रवक्ता ने कहा, 'निश्चित तौर पर हम इस वार्ता तंत्र को काफी अहमियत देते हैं।' कयास लगा जा रहे हैं कि ये वार्ता दोनों देशों के संबंध सुधारने के लिए काफी मददगार साबित होगी।

मंगलवार को चीन ने दिया था ये बयान
वहीं चर्चा से पहले मंगलवार को चीन ने कहा था कि डोकलाम विवाद ने दोनों देशों के संबंधों के लिए बड़ी चुनौती पेश की और भविष्य में इस तरह की किसी तकरार को टालने के लिए इस घटना से सबक सीखना चाहिए।

ये मुलाकात केवल सीमा मुद्दे पर नहीं है
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा था कि ये मुलाकात केवल सीमा मुद्दे पर नहीं बल्कि रणनीतिक वार्तालाप पर भी हो रही है। चीन का कहना है कि ये मुलाकात दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों को साझा करने का एक मौका है।

16 जून से एक दूसरे के सामने डटे हुए थे।
बता दें, डोकलाम में भारत-चीन के सैनिक 16 जून से एक दूसरे के सामने डटे हुए थे। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था, जिसके बाद विवाद बड़ गया था बाद में 28 अगस्त को भारत और चीन के बीच आपसी सहमति के बाद गतिरोध खत्म हुआ।












Click it and Unblock the Notifications