हर प्राणी में ईश्वर का अंश है इसलिए साईं बाबा में भी है: आरएसएस

आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव भैय्याजी जोशी ने साईं बाबा की पूजा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएसएस को नहीं लगता है कि इस मामले में कोई विवाद है।

हैदराबाद। साईं बाबा की पूजा का विरोध करते हुए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने उनके खिलाफ आवाज बुलंद की थी। उन्होंने साईं बाबा को भगवान मानने से भी इंकार कर दिया था। इस मामले में आरएसएस ने कहा है कि भगवान सभी मनुष्यों में होते हैं, इसलिए साईं बाबा में भी भगवान हैं।

sai baba

साईं पूजा विवाद पर आरएसएस ने रखा अपना पक्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय महासचिव भैय्याजी जोशी ने साईं बाबा की पूजा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएसएस को नहीं लगता है कि इस मामले में कोई विवाद है।

उन्होंने कहा कि ये उसी तरह है जैसे हम मानते हैं कि सभी मनुष्यों के भीतर भगवान होता है और साईं बाबा के भीतर भी भगवान हैं।

उन्होंने कहा कि हर प्राणी में ईश्वर का अंश है और हम इसे बहुत पहले से कहते आ रहे हैं। ये हिंदू दर्शन में मौजूद है।

आरएसएस महासचिव भैय्याजी जोशी ने रखा पक्ष

हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक के समापन के अवसर राष्ट्रीय महासचिव भैय्याजी जोशी ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र में ईश्वर है और साईं बाबा जी ईश्वर हैं।

भैय्याजी जोशी ने कहा कि अब साईं बाबा में भक्तों का विश्वास बढ़ा है और उन्होंने साईं बाबा की पूजा शुरू की है। उनके नाम से मंदिर बनवा रहे हैं। ऐसे में हमें इस मुद्दे पर कोई विवाद नजर नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+