VIDEO: बिन मौसम बरसात में बिछ गई बर्फ की चादर, साउथ इंडिया में होने लगी कश्मीर जैसी फीलिंग

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का इंतजार करने वाले लोग उस समय गच्चा खा गए जब तेलंगाना में बारिश और ओले गिरने के बाद बर्फ की चादर बिछने का एहसास होने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

telangana kashmir like feeling

Telangana Kashmir Like Feeling: बारिश के साथ ओले गिरने पर किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। आम की फसल के अलावा, सब्जियों की खेती भी खराब हुई है। कई शहरों से जलभराव और ओलावृष्टि की तस्वीरें सामने आईं। तेलंगाना में भी बारिश के साथ ओले गिरे। ओले इतने गिरे जिससे कुछ इलाकों में बर्फ की चादर बिछने जैसा एहसास हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इतने ओले गिरे मानो सफेद चादरें बिछी हों

इतने ओले गिरे मानो सफेद चादरें बिछी हों

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद कई राज्यों में मौसम अचानक बदला। मार्च के महीने में तेलंगाना का मौसम आश्चर्यजनक तरीके से बदला। बारिश इतनी हुई जिससे सर्दियों जैसा एहसास होने लगा। बारिश के साथ ओले गिरना भी मौसम में अचानक हुए बदलाव का कारण बना। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तेलंगाना में बारिश और ओलावृष्टि की तस्वीरें शेयर की हैं।

नीचे देखिए VIDEO--

वंडरलैंड जैसा नजारा

ट्विटर यूजर अनुषा पुप्पाला (@anusha_puppala) ने तेलंगाना के विकाराबाद में ओले गिरने की वीडियो शेयर की। इस वीडियो पर कई नेटिजन्स ने कहा कि नजारा देखने के बाद उन्हें सर्दियों के समय वंडरलैंड जैसा नजारा दिखाई दे रहा है।

कश्मीर में होने का एहसास

अनुषा ने अपने एक और वीडियो ट्वीट के साथ लिखा कि विकाराबाद का नजारा देखने के बाद उन्हें कश्मीर में होने का एहसास होने लगा। उन्होंने कहा बारिश के साथ इतने ओले गिरे जिससे कश्मीर की तरह तेलंगाना की धरती पर भी बर्फबारी होने लगी।

ओले से ढकी सड़क

विकाराबाद की सड़कों पर ओले गिरने का नजारा ऐसा था, जिसमें सड़कों को भी ढके देखा गया। विजुअल में ब्लैक एंड व्हाइट का अंतर साफ देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओले से ढकी सड़क पर चार पहिया वाहन बेहद सावधानी के साथ धीमी गति से गुजरता है।

इतनी बर्फबारी, यूजर बोले चलो विकाराबाद!

अनुषा के वीडियो ट्वीट को 500 से अधिक लोगों ने लाइक किए। बिन मौसम बरसात के बावजूद उन्होंने ओले और बर्फ की बारिश को एंजॉय करने की अपील की। उन्होंने अपने एक वीडियो ट्वीट में बर्फ की सतह के साथ एक्साइटमेंट दिखाते हुए चलो विकाराबाद लिखा।

अमेरिका और कनाडा जैसा एहसास

ट्विटर यूजर @SravanDusky ने कहा कि उन्हें ऐसे नजारे देखने के बाद अमेरिका और कनाडा जैसा एहसास होने लगा। ट्वीट के साथ फोटो और वाइपर के साथ ड्राइव होती कार वाली वीडियो भी शेयर की गई। इसमें तस्वीरें इतनी आकर्षक थीं कि कुछ ऑनलाइन यूजर्स ने विकाराबाद को कश्मीर समझा। कमेंट्स में भी यूजर्स ऐसी ही फीलिंग शेयर करते दिखे।

मस्ती के साथ नुकसान भी हुआ

ट्विटर हैंडल @imprudvii पर प्रुद्वी नाम के यूजर ने कहा, सड़कें सफेद हो चुकी हैं। ये नजारा स्विट्जरलैंड का नहीं है। उन्होंने कहा, ओलावृष्टि तेलंगाना के विकाराबाद जिले के मारपल्ले में हुई है। मस्ती के इजहार से इतर हफ्तों तक भीषण गर्मी में तपने के बाद तेलंगाना में ओलावृष्टि का नजारा दु:खद भी रहा क्योंकि कई इलाकों से फसलों को भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

किसानों का बड़ा नुकसान

ट्विटर हैंडल @QurramaliBRS पर मीर कुर्राम अली ने कहा, ओले देखकर उन्हें कश्मीर में बर्फबारी जैसा एहसास हुआ। तमाम खुशनुमा एहसास से अलग किसानों के लिए ये बेहद खौफनाक समय रहा जब कहर बरपाने वाले मौसम के कारण मक्का, आम, पपीता और मूंग की फसल बड़ी मात्रा में बर्बाद हुई। पकने के कगार पर खड़ी फसल आसमान से गिरे बर्फीले ओले के कारण तबाह हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+