Union Budget 2023 : तेलंगाना को नए रेलवे प्रोजेक्ट की उम्मीद, 24 स्वीकृत परियोजनाएं लंबित
संसद के बजट सत्र में एक फरवरी को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट-2023 पेश करेंगी तो तेलंगाना को केंद्र सरकार की तरफ से नई रेल परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

Union Budget 2023 से तेलंगाना को बड़ी उम्मीदें हैं। तेलंगाना को केंद्रीय बजट 2022-23 में पिछले वर्ष के 7049 करोड़ रुपये के परिव्यय के मुकाबले साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) को 9125 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।आम बजट 2023, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। तेलंगाना सहित 10 राज्यों में चुनाव भी होने हैं। राज्य सरकार कथित तौर पर उम्मीद कर रही है कि केंद्र नई रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की घोषणा कर सकती है।
कोविड-19 मानदंडों का हवाला देते हुए, दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की वार्षिक बजट-पूर्व बैठक समाप्त कर दी है। SCR के अधिकारियों के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने बजट पूर्व बैठक रद्द कर दी है। इसका मकसद रेल परियोजनाओं और सुविधाओं से संबंधित जानकारी और डिमांड की जानकारी जुटाना था। 2020 में कोविड-19 के कारण बैठक कैंसिल हुई। इसके बाद से SCR ने बजट पूर्व कोई बैठक नहीं की है।
बैठक न होने के कारण निर्वाचित प्रतिनिधियों को अब स्थानीय अधिकारियों से चर्चा किए बिना रेल मंत्रालय को अपना आवेदन भेजने पर मजबूर होना पड़ता है। बजट पेश होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। तेलंगाना के सांसदों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि SCR के अधिकारियों ने रेल मंत्रालय को क्या प्रस्ताव भेजे हैं। तेलंगाना में 17 लोकसभा सांसद हैं, जिनमें नौ बीआरएस के, चार बीजेपी के, तीन कांग्रेस के और एक एआईएमआईएम सांसद हैं। राज्य के सभी सात राज्यसभा सदस्य सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी के हैं। ज्यादातर सांसदों ने कथित तौर पर अपने प्रस्ताव सीधे रेल मंत्रालय को भेज दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications