चौकीदार को घायल कर बाल सुधार गृह से फरार हुए 12 नाबालिग

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के नागोल में मौजूद एक बाल सुधार गृह से 12 नाबालिग कैदी भागने में सफल रहे। इन कैदियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

हैदराबाद। शहर के एक बाल सुधार गृह से 12 नाबालिग कैदी फरार हो गए हैं। बाल सुधार गृह में तैनात चौकीदार को घायल करके ये कैदी भागने में सफल हुए।

juvenile

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना आधी रात की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के नागोल में मौजूद एक बाल सुधार गृह से 12 नाबालिग कैदी भागने में सफल रहे। इन कैदियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने बाल सुधार गृह के मुख्य गेट का लॉक तोड़ दिया और भागने में सफल रहे। हालांकि उन्हें भागता हुआ देख वहां मौजूद चौकीदार ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ।

बाल सुधार गृह से भाग रहे नाबालिगों ने चौकीदार को एक तरफ धकेल दिया और भागने में सफल रहे। एलबी नगर पुलिस इंस्पेक्टर पी कासी रेड्डी ने इस बात की जानकारी दी है।

हैदराबाद के नागोल इलाके की घटना

एलबी नगर पुलिस इंस्पेक्टर पी कासी रेड्डी ने बताया कि बाल सुधार गृह के चौकीदार बुजुर्ग हैं। नाबालिगों के धक्के की वजह से उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि बाल सुधार गृह से भागने वाले नाबालिगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 और धारा 324 के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। जिस बाल सुधार गृह से ये नाबालिग कैदी भागे हैं ये सभी एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+