1.50 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ, तेलंगाना में 26 कंपनियों के साथ समझौता
TASK ने 26 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉलेजों में फैकल्टी को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों की शिक्षा और तकनीकी ज्ञान की दिशा में ये बड़ी पहल है।
हैदराबाद, 21 जुलाई : तेलंगाना एकेडमी फॉर स्किल एंड नॉलेज (TASK) ने 26 कंपनियों के साथ नई साझेदारी की है। 26 कंपनियों के साथ साझेदारी को रिन्यू किया (TASK MoU with 26 companies) गया है। तेलंगाना के 1.50 लाख छात्रों के लिए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। टीचर ट्रेनिंग का इंतजाम भी किया गया है। इससे शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।

सबसे अच्छे लोगों को जोड़ने का प्रयास
TSAK के साथ एमओयू के मौके पर आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा, इस बात की खुशी है कि टास्क ने एक बार फिर अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वश्रेष्ठ संगठनों के साथ भागीदारी की है। सरकार छात्रों से सर्वोत्तम लाभ पाने के लिए इस अवसर का उपयोग करने की अपील करती है।
तेलंगाना सरकार के साथ जुड़ने पर TASK के सीईओ श्रीकांत सिन्हा ने कहा, उभरती टेक्नोलॉजी, डिजाइन पाठ्यक्रमों, कोर इंजीनियरिंग विषयों में अधिक पाठ्यक्रम के विकल्प मिलेंगे। इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ेंगे। कुछ साझेदारियों का मकसद शिक्षकों यानी फैकल्टी की ट्रेनिंग भी है। इससे छात्रों को प्रभावी तरीके से सिखाया जा सकेगा। सभी कॉलेजों में इन अवसरों उपयोग होना चाहिए।
1.5 लाख से अधिक छात्रों को लाभ
तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसी राव सरकार का कहना है कि छात्रों को उभरती टेक्नोलॉजी, डिजाइन पाठ्यक्रम, कोर इंजीनियरिंग विषयों में पाठ्यक्रम का विकल्प मिलेगा। इससे 1.5 लाख छात्रों को लाभ होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications