Telangana: इस जिले में गणेश विसर्जन के मद्देनजर शराब बिक्री पर बैन, दो दिनों तक पाबंदी
Telangana News: तेलंगाना में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर शराब की बिक्री पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
राज्य के रचाकोंडा जिला कलेक्टर ने मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर जिले की सभी शराब की दुकानों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया।

गणेश प्रतिमाओं के अंतिम विसर्जन के अवसर पर 28 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से 29 सितंबर को शाम 6:00 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
आधिकारिक आदेश के अनुसार राचाकोंडा कमिश्नरेट के तहत 28 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से 29 सितंबर को शाम 6:00 बजे तक शराब की दुकानें और बार जिनमें रेस्तरां से जुड़े बार भी शामिल हैं बंद रहेंगे।
रचाकोंडा आयुक्तालय की प्रेस रिलीज के मुताबिक डीएस चौहान, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, रचाकोंडा सह अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कार्यकारी) राचाकोंडा ने सार्वजनिक शांति के हित में आदेश जारी करते हुए जिला पुलिस आयुक्तालय सीमा के भीतर रेस्तरां (स्टार होटलों और पंजीकृत क्लबों में बार को छोड़कर) से जुड़े बार सहित शराब की दुकानें और बार दो दिनों तक बंद रहेंगे।
हैदराबाद में 25 हजार पुलिसकर्मी मुस्तैद
इधर, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 28 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन की निगरानी के लिए 25000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 25000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं नियमित पुलिस के अलावा पांच ड्रोन टीमें भी तैनात की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications