Telangana: इकलौते बेटे की माता-पिता ने कराई हत्या, मरवाने के लिए दी 8 लाख रुपए की सुपारी

Telangana: इकलौते बेटे की माता-पिता ने कराई हत्या, मरवाने के लिए दी 8 लाख रुपए की सुपारी

Telangana News: तेलंगाना (Telangana) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक माता-पिता ने अपने ही इकलौते बेटे के अत्याचारों से तंग आकर उसकी हत्या कराने का फैसला लिया। जिसके बाद उन्होंने 8 लाख रुपए में अपने बेटे की हत्या कराने की सुपारी दे दी। इतना ही नहीं, अपने इकलौते बेटे की हत्या कराने के बाद माता-पिता पुलिस को गुमराह भी करते रहे। लेकिन, इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

Telangana News

यह हैरान कर देने वाली वारदात तेलंगाना के सूर्यापेट के तिरुमलगिरी की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि सत्तुपल्ली का रहने वाले क्षत्रिया साईनाथ (26) की हत्या के मामले में उसकी माता रानी बाई, पिता राम सिंह और चाचा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो साईनाथ कथित तौर पर अपने माता-पिता का उत्पीड़न कर रहा था, इससे परेशान होकर उसने पिता राम सिंह और मां रानी बाई ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

इसके लिए उन्होंने अपने बेटे की हत्या करने के लिए 8 लाख रुपए में सुपारी दी। जिसके बाद हत्यारोपियों 18 अक्टूबर को रस्सी से गला घोंटकर साई नाथ की हत्या कर दी और शव को मूसी नदी में फेंक दिया। नदी में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि शव को फेंकने के लिए एक कार का इस्तेमाल किया गया था। यही कार पुलिस को दंपती तक ले गई।

दरअसल, वो 25 अक्टूबर को बेटे के शव की शिनाख्त करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उसी गाड़ी का इस्तेमाल किया जिससे शव को ठिकाने लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटे के उत्पीड़न से परेशान होकर 8 लाख रुपए में उसकी सुपारी दी थी। इस मालमे का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+