Telangana Koheda Fruit Market के साथ बागवानों और किसानों को देगा नई सौगात

Telangana Koheda Fruit Market के साथ नया मील का पत्थर कायम करेगा। देश के सबसे बड़े और आधुनिक फलों के बाजार में कोहेडा की गिनती भी होगी। तेलंगाना के कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने ये बात कही।

telangana koheda fruit market

Telangana Koheda Fruit Market के साथ बागवानों और किसानों को नई सौगात देगा। 'कोहेड़ा भारत के सबसे बड़े, आधुनिक फल बाजारों में से एक के रूप में देशभर के विक्रेताओं की मेजबानी करेगा।तेलंगाना के कृषि मंत्री ने कोहेड़ा फल बाजार के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और कहा, रंगा रेड्डी जिले में जल्द ही भारत का सबसे बड़े और आधुनिक फल बाजारों में से तैयार होगा। कोहेड़ा गांव में कोहेड़ा फल बाजार के लिए एक मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

तेलंगाना के कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने रविवार को 199 एकड़ जमीन पर फल बाजार के निर्माण के लिए अंतिम मास्टर प्लान की घोषणा की और कहा कि अब अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के पास प्रपोजल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री बाजार का शिलान्यास करेंगे।'

कृषि मंत्री रेड्डी, इब्राहिमपट्टनम के विधायक और मनचिरेड्डी किशन रेड्डी, विपणन निदेशक लक्ष्मी बाई और अन्य अधिकारियों ने भी प्रस्तावित बाजार की साइट का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने कहा, निर्माण पूरा हो जाने के बाद, कोहेड़ा फल बाजार भारत में सबसे बड़ा और दुनिया के आधुनिक फल बाजारों में से एक होगा। बाजार का बुनियादी ढांचा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होने की उम्मीद है। इससे किसानों को देश और विदेश में फलों के निर्यात की सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+