Telangana Election: 'पोलिंग परसेंटेज थोड़ा कम है, पूरा यूथ वोट करने आएं', एक्टर विजय देवरकोंडा की अपील
Telangana Election Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा हैदराबाद के जुबली हिल्स की एक पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे। जहां उन्होंने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद एक्टर ने कम वोटिंग परसेंटेज का हवाला देते हुए युवाओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की।
एक्टर ने कहा कि मैंने सुना है कि 'पोलिंग परसेंटेज थोड़ा कम है, पूरा यूथ वोट करने आएं। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 119 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तेलंगाना में सुबह 11 बजे 20.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

दोपहर एक बजे तक तेलंगाना का मतदान 36.68 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में पोलिंग बूथ के बाहर एक्टर विजय देवरकोंडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैंने सुना है कि मतदान प्रतिशत थोड़ा कम है। मैं उन सभी युवा लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करता हूं, जिनके पास अपनी वोटिंग आईडी-इलेक्शन कार्ड हैं, वोट करने आएं। अपने परिवार के साथ आएं और वोट करें, आपको यह करना चाहिए।"
महेश बाबू ने डाला वोट
Recommended Video
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी वोट डालने पहुंचे। हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा में एक मतदान केंद्र पर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
एक्टर मनोज मांचू की अपील
हैदराबाद में अपना वोट डालने के बाद एक्टर मनोज मांचू ने कहा कि 'मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें क्योंकि मतदान प्रतिशत पहले से ही कम है। तेलंगाना में सुबह से ही मतदान प्रतिशत चल रहा है।
जुबली हिल्स से कांग्रेस प्रत्याशी भारतीय पूर्व कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
पिछली बार हुआ था 73.37% मतदान
आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (दिसंबर 2018) में कुल 73.37% लोगों ने मतदान किया था। सबसे ज्यादा वोटिंग पलाइर सीट पर 92.09% रिकॉर्ड की गई थी, जबकि सबसे कम मतदान मलकपेट सीट पर 42.36% हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications