Golden Telangana के रास्ते पर बढ़ रहा प्रदेश, सरकार का दावा- सीएम KCR के नेतृत्व में हुआ उल्लेखनीय विकास

तेलंगाना मेडिकल, मैनुफैक्चरिंग और खेती जैसे सेक्टरों में लगातार तरक्की कर रहा है। सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार की पाबंदियों के बावजूद प्रदेश गोल्डन तेलंगाना का सपना साकार हो रहा है।

Golden Telangana

वित्त वर्ष 2022-23 में चिकित्सा और स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में तेलंगाना प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद तेलंगाना सरकार को "स्वर्णिम तेलंगाना" एजेंडे को आगे बढ़ाने से नहीं रोका। वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद, सीएम के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार कल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी से लागू करती रही।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार के विभागों में लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती कराई गई। 2022-23 में टीआरएस सरकार के अहम फैसलों में इस भर्ती की खूब चर्चाएं हुईं। सरकार ने 32 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का भी प्रयास किया।

सरकार का कहना है कि विभिन्न वित्तीय संस्थानों से अतिरिक्त धन और अनुदान प्राप्त करने के लिए क्षेत्रवार सुधारों को लागू नहीं करने की आड़ में केंद्र सरकार ने तेलंगाना को कम पैसे दिए। तेलंगाना ने उधार सीमा को कम से कम 20,000 करोड़ रुपये कम करने के आरोप लगाए। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र की पाबंदियों के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कल्याण और विकास कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए वैकल्पिक संसाधन ढूंढे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद सरकार ने 2022 में बड़ी संख्या में नौकरी देने और युवाओं की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया। अधिसूचना जारी कर भर्तियों के अलावा तेलंगाना में उल्लेखनीय मात्रा में निवेश भी हुआ। TS iPASS और नई IT नीति से दुनिया भर के निवेशक हैदराबाद में अपनी फर्म स्थापित करने के लिए आकर्षित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+