Telangana Bypoll : भाजपा का आरोप- TRS ने षड्यंत्र किया, पहले तीन राउंड में ECI की वेबसाइट पर नहीं दिखे अपडेट
Telangana Bypoll : तेलंगाना में मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव भाजपा और टीआरएस की प्रतिष्ठा का सवाल बनता दिख रहा है। BJP ने सत्तारुढ़ टीआरएस पर षड्यंत्र के आरोप लगाए हैं। telangana bypoll Munugode bjp k laxman TRS conspired
Telangana Bypoll के दौरान प्रदेश की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर चुनाव कराए गए हैं। भाजपा ने जीत का दावा किया है, लेकिन साथ ही प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी तेलुगू राष्ट्र समिति (TRS) पर मतगणना के दिन भी षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने कहा कि आने वाले दिनों में तेलंगाना में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा।

BJP-TRS के बीच कांटे की टक्कर
दरअसल, मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव भाजपा और टीआरएस दोनों के लिए नाक का सवाल बनता जा रहा है। रविवार को जारी मतगणना और भाजपा टीआरएस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर की खबरें सामने आने के बीच तेलंगाना भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने गंभीर आरोप लगा दिए।
मुनुगोड़े में BJP नेता की जीत का पूरा भरोसा
उन्होंने कहा, TRS ने षड्यंत्र किया, पहले तीन राउंड की काउंटिंग में आगे रही भाजपा, लेकिन दूसरे राज्यों की तरह तेलंगाना में ECI की वेबसाइट पर तत्काल अपडेट नहीं दिखे। उन्होंने कहा, अंतिम राउंड तक मुनुगोड़े में BJP नेता की जीत का पूरा भरोसा है।
टीआरएस ने मतगणना की भी साजिश रची
बकौल के लक्ष्मण, आने वाले दिनों में तेलंगाना में भाजपा की लहर दिखेगी। मुनुगोड़े उपचुनाव मतगणना के दौरान पहली प्रतिक्रिया में भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने कहा, टीआरएस ने मतगणना की भी साजिश रची, इसका पर्दाफाश हो गया है। जब बीजेपी पहले 3-4 राउंड में आगे चल रही थी, तो इसे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया गया था। जबकि अन्य राज्यों की विधानसभा सीटों से राउंड-वाइज अपडेट दिए जा रहे थे।
The situation is different in Telangana. The state govt has made this poll a matter of their prestige as BJP is rising here. Only BJP can fight TRS. I hope that BJP will win by the last round of counting. In the days to come, there'll be a BJP wave in the state: K Laxman, BJP MP pic.twitter.com/U5Kg9P2U9Q
— ANI (@ANI) November 6, 2022
भाजपा का उदय हो रहा है
सांसद के लक्ष्मण ने कहा, तेलंगाना में स्थिति अलग है। राज्य सरकार ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है क्योंकि यहां भाजपा का उदय हो रहा है। टीआरएस से सिर्फ बीजेपी ही लड़ सकती है।
बीजेपी उम्मीदवार पिछड़े
बता दें कि तेलंगाना में मुनुगोडे विधानसभा सीट पर टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने 5 राउंड की मतगणना के बाद 1531 मतों से आगे चल रहे थे। रेड्डी अब तक कुल 32,505 वोट प्राप्त कर चुके हैं। बीजेपी के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को कुल 30,974 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications