Swiggy Delivery Boy Dead: पालतू कुत्ते से बचने के चक्कर में बिल्डिंग से नीचे गिरा स्विगी डिलिवरी ब्वॉय, मौत
Swiggy Delivery Boy Dead: तेलंगाना में स्विगी डिलिवरी ब्वॉय की पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। दरअसल खाना डिलिवर करने गए आदमी को पालतू कुत्ते् ने दौड़ा लिया, जिससे बचने के चक्कर में वह घर की छत से नीचे गिर गया

Swiggy Delivery Boy Dead: घर में पालतू जानवर किसे नहीं पसंद हैं, हर कोई घर में पालतू जानवर रखना चाहता है, लेकिन पालतू जानवर रखने के साथ आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। बाहर से आने वाले मेहमान और आस-पास रहने वालों के लिए यह पालतू जानवर मुसीबत का सबब बन जाते हैं। दरअसल पालतू जानवर हर किसी के साथ दोस्ताना बर्ताव नहीं करते हैं, अजनबियों के साथ यह अलग बर्ताव करते हैं। जो लोग पालतू जानवरों से डरते हैं उनके लिए यह एक बड़ी दिक्कत बन जाते हैं। तेलंगाना में पालतू जानवर ने फूड डिलिवरी करने वाले व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे बचने के चक्कर में आदमी की मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार स्विगी डिलिवरी ब्वॉय खाना डिलिवरी करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पालतू कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया, जिससे बचने के चक्कर में आदमी पहली मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पालतू कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। जहां खाना डिलीवरी करने गए रिजवान की पहली मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई।
पहली मंजिल से गिरने के बाद रिजवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान रिजवान के तौर पर हुई है। उनपर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे बचने के चक्कर में जब वह भाग रहे थे तो पहली मंजिल से नीचे गिर गए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पालतू कुत्ते की मालकिन का नाम शोभना है, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बंजारा हिल्स पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि डिलिवरी ब्वॉय ने पालतू कुत्ते की उत्तेजना पर ज्यादा प्रतिक्रिया दे दी और यह महज एक एक्सिडेंट है। इस मामले में केस दर्ज होना चाहिए, जांच होनी चाहिए, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यह राय नहीं देनी चाहिए कि कुत्तों का बर्ताव कैसा होता है, खासकर कि वो लोग जो कुत्तों को समझते नहीं हैं। दूसरे यूजर ने लिखा पालतू कुत्ते की मालकिन को पता था कि कुत्ता भौंकेगा, हमला करेगा फिर भी उसे खुला छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications